वर्ष 2007 में दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय पारीक महासम्मेलन में अपने समाज कि वेब साईट बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था | तत्पश्चात महर्षि पराशर फाउंडेशन की कार्यकारणी सदस्यों ने समाज के लिए एक उच्चस्तर कि बहुपयोगी वेब साईट बनाने के प्रण के साथ एक टीम का गठन किया | इस टीम के सदस्यों सर्वश्री पवन पारीक, संजय शर्मा, विधाधर पारीक एवं रितेश सी पुरोहित ने वेब डिजायनर मनोज पारीक एवं विकाश पारीक के साथ दिल्ली में एक बैठक कर सघन विचार विमर्श के बाद इस वेब साईट का नाम तय कर इसका प्रारूप तैयार किया | लगातार 3 वर्षो के कठिन परिश्रम के बाद दिनांक 28 अगस्त 2010 एक एतिहासिक दिन बना, जिसदिन पारीक समाज को यह वेब साईट समर्पित की गई | |