Home | Feedback | Contact Us  | Login | Register Now                  

 
 
   Vishesh Menu
 
 

 
 
Home > Vishesh > Tempal & Tirth > Pashupati Nath Tempal
 
   
पशुपतिनाथ मन्दिर
मारवाड़ की धरती पर आये गांव झाड़ीसरा में अवतरित पारीक वंश में उत्‍पन्‍न योगी गणेशनाथजी महाराज ने मांझवास गांव में विश्‍व की धरती पर नेपाल की में स्थित काठमान्‍डू में बने भगवान पशुपतिनाथ के मन्दिर की तरह का यह दूसरा मन्दिर स्‍थापित किया है। इस मन्दिर में 41 1/2 साढे इकतालीस मन की अष्‍ट धातु की भगवान पशुपतिनाथ की पंचमुखी मूर्ति स्‍थापित है। वि.सं. 2023 में मांझवास धूणेपर गुरू गोरखनाथ की मूर्ति स्‍थातिप करके ईस्‍वी सन् 1998 में एक विशाल मन्दिर का रूप दिया गया। योगी गणेशनाथ के ब्रह्मलीन होने तक इस मन्दिर की मूर्ति का रोजाना हरिद्वार से लाये ताजे गंगाजल से अभिषेक होता था। राज. रोडवेज की बसों से यह सुविधा प्राप्‍त थी। योगी गणेशनाथजी महाराज ने मूर्ति स्‍‍थापित से पहले इसी मूर्ति द्वारा द्वादश ज्‍योति लिंग की यात्रा की थी। रामेश्‍वरम् से लाय गया राम प्रस्‍तर भी यहां वर्षो तक पानी में तैरता रहा। उस राम प्रस्‍तर से लाखों भक्‍तों ने दर्शन के लाभ उठाकर अपने को धन्‍य किया। इसी जगह 121  कुंडी अतिरूद्र महायज्ञ भी किया गया है।
   
 

Designed By: Manoj Pareek & Vikash Pareek (ARK Web Solution) Copyright ® 2010. PareekPariwar.org  
Home | Pareek Vansh Parichay | Vyaktigat Parichay | Events | Feedback | Contact Us | Privacy Policy | Sitemap